राहुल गांधी की मां से पूछना चाहिए कि क्या दवाई खिला के रखा है कि ये बड़ा नहीं होते हैं-हिमंता विश्व शर्मा

केशव 9,ब्रेकिंग न्यूज़, न्यूज़,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,bjp, असम,मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा,कांग्रेस, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,

राहुल गांधी की मां से पूछना चाहिए कि क्या दवाई खिला के रखा है कि ये बड़ा नहीं होते हैं-हिमंता विश्व शर्मा
Himanta Vishwa Sharma

केटी न्यूज़/दिल्ली

हिमंता विश्व शर्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं और इसी बीच उन्होंने कांग्रेस पर भी बयान बाजी की।असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा का कहना है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी।हिमंता ने दावा किया कि कुछ दिनों में कांग्रेस पर गांधी परिवार का कंट्रोल नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी 20 या 22 सीटों तक सिमट जाएगी। वे इससे ज्यादा सीटें नहीं ला पाएंगे।

हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी खुद को कांग्रेस का मालिक समझते हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 55 साल की हो गई है लेकिन उनके अंदर कोई मेच्योरिटी नहीं है।इस समस्या के बारे में उनकी मां से पूछना चाहिए कि क्या दवाई खिला के रखा है कि ये बड़ा नहीं होते हैं।उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं तो वे जरूर जीत जाएंगे।

कांग्रेस के इस आरोप पर कि बीजेपी तीसरी बार चुनाव जीतेगी तो संविधान को बदल देगी पर हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि संविधान फाड़ने का काम कांग्रेस ने किया।उन्होंने कहा कि संविधान पर अगर खतरा हो सकता है तो वो कांग्रेस पार्टी से ही हो सकता है।संविधान की प्रस्तावना को किसने छेड़ा?.. कांग्रेस ने।इमरजेंसी के दौरान भी संविधान पर हमला हुआ।

हिमंत बिस्वा सरमा असम के वर्तमान और 15वें मुख्यमंत्री हैं। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने 10 मई 2021 को  हिमंत बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। वह पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े थे लेकिन फिर 23 अगस्त 2015 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।उन्होंने 2002 से 2014 तक कृषि, योजना और विकास, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा और असम समझौते के कार्यान्वयन राज्य मंत्री जैसे कई विभाग संभाले।