Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

हत्या या दुर्घटना : आम के बगीचे में टहलने गए युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

हत्या या दुर्घटना : आम के बगीचे में टहलने गए युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

- चोट लगने के कारण मौत होने की जताई जा रही संभावना

केटी न्यूज/आरा

जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित बगीचे में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं होने के कारण लोगों द्वारा अंदरूनी चोट लगने के कारण मौत होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव निवासी स्व. अनिल उपाध्याय के बेटा कृष्ण मोहन उपाध्याय उर्फ ढुलन बताया जा रहा है। जो पेशे से मजदूर था।

हत्या या दुर्घटना : आम के बगीचे में टहलने गए युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के छोटे भाई घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि वह हमेशा शराब के नशे में घर के लोगों से झगड़ा करता था। गुरुवार की शाम में भी वह नशे की हालत में घर आया और परिजनों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वह हाथ में धारदार हथियार लेकर उसके पास आया और उससे 20 रुपए लौटाने की बात कही। जो घनश्याम ने उससे उधार लिया था। जिसके बाद घर में मौजूद चाचा ने समझा-बुझाकर उसे शांत कराया। जिसके बाद बात खत्म हो गई थी। शुक्रवार की सुबह भी वह नशे में गाली-गलौज करते हुए घर से निकल गया। दोपहर में ग्रामीणों ने सरैया बाजार के समीप बगीचे में आम के पेड़ के नीचे बेहोश पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि उसकी सांसें नहीं चल रही। यह देख उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था। मृतक के परिवार में एक बहन विनीता देवी एवं एक भाई घनश्याम उपाध्याय है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।