ईद के पूर्व संध्या पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश

ईद के पूर्व संध्या पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश

केटी न्यूज/बक्सर

ईद के पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों को भयमुक्त वातावरण में ईद मनाने तथा उपद्रवी तत्वों में भय कायम करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यायल में निकले फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसपी मनीष कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस टीम शामिल थी। यह फ्लैग मार्च पूरे शहर में निकाला गया था। फ्लैग मार्च के दौरान आपसी भाईचारे के वातावरण में ईद मनाने संदेश दिया। एसपी मनीष कुमार ने कहा कि जिले भर में पुलिस मुश्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाहों, नुक्कड़ो तथा चिन्हित जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व संध्या पर निकाले गए फ्लैग मार्च से उपद्रवी तत्वों में भय व्याप्त हो गया है। बता दें कि बक्सर में शनिवार को एकसाथ ईद तथा परशुराम जयंति मनाया जाना है। जिसे देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है। यह फ्लैग मार्च भी उसी का हिस्सा था। पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है जिससे उपद्रवी तत्वों को अपने मंसूबे में सफलता मिल सके।