Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोलीमार कर हत्या, जांच में जूटी पुलिस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोलीमार कर हत्या, जांच में जूटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभा डुमरा गांव के समीप लगभग चार बजे के करीब हुई है। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के सूचना मिलते एएसपी परिचय कुमार व एसडीपीओ समेंत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल व मौके पर पहुंच कर जांच में जूट गए। वहीं घटना क्यों हुई है उसके बारे में अभी स्पष्ट नही हो पा रहा है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार निवासी अभीषेक कुमार पिता विरेन यादव के रूप में हुई है। अपराधियों के द्वारा युवक को सीने में तीन  गोलीमारी गई है। घटना की पुलिस जांच कर रही है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि अभिषेक की कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी और किसी ने आज फोन करके मुफस्सिल थाना अंतर्गत शोभी डुमरा बुलाया था और बाद में गोली लगने की सूचना मिली है, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना के संबंध में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा घटना के कारण और घटना करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।