संग्रहालय भ्रमण से इतिहास की समझ को मिला नया आयाम

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्रणव चटर्जी महाविद्यालय के स्नातक इतिहास विभाग के सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का समीक्षा एवं समापन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्य एवं प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद उन्हें सीताराम उपाध्याय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

संग्रहालय भ्रमण से इतिहास की समझ को मिला नया आयाम

__ इंटर्नशिप के समापन पर 144 विद्यार्थियों ने सीताराम उपाध्याय संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण

केटी न्यूज/बक्सर। 

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में प्रणव चटर्जी महाविद्यालय के स्नातक इतिहास विभाग के सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का समीक्षा एवं समापन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्य एवं प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद उन्हें सीताराम उपाध्याय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।संग्रहालय की निदेशिका सुधा सिंह ने विद्यार्थियों को संग्रहालय में संरक्षित पुरातात्विक सामग्रियों, ऐतिहासिक धरोहरों और बक्सर की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पुरातात्विक स्रोतों के महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने संग्रहालय में मौजूद ऐतिहासिक वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर देती है। इतिहास के विद्यार्थियों के लिए संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इससे वे ऐतिहासिक स्रोतों को प्रत्यक्ष रूप से समझ पाते हैं।स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार एवं डॉ. नवीन शंकर पाठक ने इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट कार्य के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन और स्रोत आधारित अनुसंधान विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करता है।समापन अवसर पर विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक-कर्मचारी सहित कुल 144 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।