Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी
Keshav Times

पड़ोसी युवक ने सोते समय किया चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में सोमवार रात एक युवक पर सोते समय पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसी युवक ने सोते समय किया चाकू से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

केटी न्यूज़/बलिया 

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला में सोमवार रात एक युवक पर सोते समय पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर लोग जाग गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, हल्दी थाने से करीब 500 मीटर दूर पश्चिम टोला गांव में बिट्टू यादव (22), पुत्र गोरख यादव, पंडाल के पास सो रहा था। रात करीब 11 बजे कुछ युवक वहां पहुंचे और सोते समय ही एक युवक ने बिट्टू पर चाकू से हमला कर दिया। बिट्टू के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने उसे रात में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन खून बहना जारी रहा। मंगलवार सुबह 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस उसे फिर से अस्पताल ले गई। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।