Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू
Keshav Times

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

स्थानीय सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को पदाधिकारी संघ के चुनाव के साथ संगठन को नई कार्यकारिणी मिल गई। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव में सूर्य प्रकाश सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सत्येंद्र मिश्र उपाध्यक्ष, राम अयोध्या राम मंत्री, सुशील उरांव कोषाध्यक्ष तथा हरे राम संयुक्त मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

__ पदाधिकारी संघ के चुनाव में सत्येंद्र मिश्र उपाध्यक्ष, राम अयोध्या राम मंत्री; संगठन की मजबूती और कर्मियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव।

स्थानीय सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को पदाधिकारी संघ के चुनाव के साथ संगठन को नई कार्यकारिणी मिल गई। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए चुनाव में सूर्य प्रकाश सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सत्येंद्र मिश्र उपाध्यक्ष, राम अयोध्या राम मंत्री, सुशील उरांव कोषाध्यक्ष तथा हरे राम संयुक्त मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।निर्वाचन प्रक्रिया बिहार पुलिस एसोसिएशन के संगठन महामंत्री रामबाबू सिंह की देखरेख में पूरी कराई गई। चुनाव में केंद्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

सदस्यों ने नई टीम पर भरोसा जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की।चुनाव पर्यवेक्षक रामबाबू सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब सभी सदस्य आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करें। उन्होंने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल पद संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना भी जरूरी है।

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने चुनाव में विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। कर्मियों की समस्याओं के समाधान, संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा सदस्यों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में नई टीम को मिली कमान, सूर्य प्रकाश अध्यक्ष

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।