केटी न्यूज़ / छपरा
छपरा। मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किए गए हैं, जिनकी आंखों की रौशनी चली गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने छपरा-सिवान सीमा क्षेत्र भगवानपुर हाट से शराब लाकर पी थी। मृतक ब्राहीमपुर गांव के लतीफ मियां का 30 वर्षीय बेटा इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है, जबकि इलाजरत उसके दो चचेरे भाई शमशाद अंसारी (26) और मुमताज अंसारी (25) हैं, जिसमें मुमताज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, बीती रात सभी लोग तालाब में मछली पकड़ने गए थे और वहां चुलाई शराब पी थी। देर रात तक सब सामान्य था, लेकिन सुबह इस्लामुद्दीन की मौत हो गई। घबराकर घायलों ने परिजनों को बताया कि उन्होंने भी शराब पी थी और अब आंखों से कम दिखाई दे रहा है। परिजन उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।