करवा चौथ की बढ़ती लोकप्रियता: पतियों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं में उत्साह, बाजारों में खास तैयारी

मऊ। हमारे तीज-त्योहार अगर समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ाने में मदद करते हैं, तो कई जगहों पर ये अशांति का कारण भी बनने लगे हैं।

करवा चौथ की बढ़ती लोकप्रियता: पतियों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं में उत्साह, बाजारों में खास तैयारी

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। हमारे तीज-त्योहार अगर समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ाने में मदद करते हैं, तो कई जगहों पर ये अशांति का कारण भी बनने लगे हैं। पुलिस और प्रशासन की ऊर्जा, जो अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में लगनी चाहिए, वो अब जुलूस और शोभायात्राओं में शांति बनाए रखने में खर्च हो रही है। इसके बावजूद कई बार हालात संभालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ त्योहार ऐसे भी हैं जिनसे न तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है और न ही शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की जरूरत पड़ती है।

ऐसे ही त्योहारों में एक है करवा चौथ, जो पतियों की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं। हाल के वर्षों में इस त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को है, लेकिन बाजारों में अभी से करवा, चलनी, और कलश की दुकानों की सजावट इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है। कई महिलाओं ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। कुछ महिलाओं का कहना है कि वे साधारण परिवार से हैं, लेकिन पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए हर हाल में करवा चौथ का व्रत रखेंगी।