Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

नगरीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न

मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक हुई।

नगरीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक हुई।  बैठक में नालों की सफाई, फॉगिंग, और एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिए गए, ताकि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके। गो आश्रय स्थलों में जानवरों के लिए भूसा, चारा, और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थलों में ले जाने के निर्देश भी दिए गए।  

आगामी शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था पर जोर दिया गया। कान्हा गौशाला योजना के तहत चिरैयाकोट, अमिला, मधुबन, और दोहरीघाट में बनने वाली गौशालाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, अमृत सरोवर, वंदन योजना, और अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। नगर निकायों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।