Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

रामअवध सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों को किया जागरूक

मऊ। परदहां ब्लॉक के पिपरीडीह में रामअवध सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत भार गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।

रामअवध सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों को किया जागरूक

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। परदहां ब्लॉक के पिपरीडीह में रामअवध सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत भार गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में भार, फुलवरिया, गढ़िया जैसे गांवों में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। भार गांव के पशु अस्पताल में भी छात्रों ने सफाई की।

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को बताया कि स्वच्छता से आसपास का वातावरण साफ रहता है। स्वच्छता सिर्फ पूजा और रसोई तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें अपने घरों के बाहर भी सफाई रखनी चाहिए। कचरा सड़कों पर फेंकने से पर्यावरण दूषित होता है।

मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छता को भक्ति के समान माना जाता है, क्योंकि इससे अच्छाई का मार्ग खुलता है। सही स्वच्छता से हम खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं, जो हमें एक अच्छा और सभ्य इंसान बनाता है। इस मौके पर अरुण सिंह, सुरेंद्र यादव, बिंदू सिंह, राकेश गुप्ता, शालिनी मिश्रा, और रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।