Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक हुई।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ।  जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति और जिला गंगा समिति की बैठक हुई। वन अधिकारी पी.के. पाण्डेय ने बताया कि वृक्षारोपण का सत्यापन और जियोटैगिंग के लिए टीम बनाई गई है। कई विभागों द्वारा तय लक्ष्य पूरा न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी ने नदियों के प्रदूषण रोकने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने को कहा। तालाबों में मखाना, सिंघाड़ा और मछली पालन के निर्देश भी दिए। नदियों के किनारे भूमि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया।  

उन्होंने गंदे पानी को तालाबों में फिल्टर कर नदियों में डालने और कचरा प्रबंधन के लिए एमआरएफ प्लांट्स की स्थापना पर जोर दिया। अभी कन्धेरी में एक प्लांट है, जल्द और जगहों पर सेंटर बनेंगे।  बैठक में कई अधिकारी, जैसे डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, डीपीओ डॉक्टर हेमंत यादव आदि मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।