Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

जबरन धन उगाही: डॉ. गंगासागर सिंह की पत्नी से किन्नरों ने कान की बालियाँ चुराईं

मऊ। किन्नर समाज की एक पुरानी परंपरा है कि वे घर में पुत्र या पुत्री के जन्म या मांगलिक कार्यक्रमों पर बधाई देने आते हैं। वे दरवाजे पर मांगलिक गीत गाते हैं,

जबरन धन उगाही: डॉ. गंगासागर सिंह की पत्नी से किन्नरों ने कान की बालियाँ चुराईं

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। किन्नर समाज की एक पुरानी परंपरा है कि वे घर में पुत्र या पुत्री के जन्म या मांगलिक कार्यक्रमों पर बधाई देने आते हैं। वे दरवाजे पर मांगलिक गीत गाते हैं, और लोग उन्हें कुछ उपहार देते हैं। किन्नर इस परंपरा को बिना किसी हिचकिचाहट के खुशी से स्वीकार करते थे। 

लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब किन्नर घरों में घुसकर जबरदस्ती पैसे और आभूषण मांगने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद के वरिष्ठ आर्थो सर्जन डा. गंगासागर सिंह की पत्नी के साथ हुआ। आज सुबह, डा. गंगा सागर सिंह अपनी पत्नी के साथ घर के आंगन में बैठे थे, तभी कुछ किन्नर गेट से अंदर आ गए और उनकी पत्नी से बातचीत करते हुए उनके कान से सोने की बालियाँ निकाल लीं। 

यह बात और भी अजीब है कि डाक्टर साहब के घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम नहीं था और न ही कोई बच्चा हुआ था। इसके बावजूद, ये किन्नर बिना किसी संकोच के सोने की बालियाँ लेकर चले गए और जब तक मामले को समझा जाता, तब तक वे दरवाजे पर खड़ी एक बलोरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।