केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। शासन के निर्देश पर जून महीने में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किए गए सर्विलांस अभियान के तहत विभिन्न बाजारों से हल्दी के 42 नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला से सभी 42 नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है। इसमें से 12 हल्दी के नमूने "अनसेफ" पाए गए हैं, जबकि तीन नमूनों की रिपोर्ट "सबस्टैंडर्ड" है।
सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह सर्विलांस अभियान शासन के आदेश पर चलाया गया था। इसका उद्देश्य बाजारों में बिक रही हल्दी के मानकों की जानकारी लेना था। जिन दुकानों से अनसेफ नमूने मिले हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।