Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सोवा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने पीड़ित बिरंची कुमार के आवेदन पर 15 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजित कुमार सिंह और एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

सोवा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

सोवा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

--25 लोगों पर एफआईआर के बाद तेज हुई छापेमारी, फायरिंग के साथ बाइक जलाने और धमकी देने के आरोप से गांव में तनाव

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने पीड़ित बिरंची कुमार के आवेदन पर 15 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजित कुमार सिंह और एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं, शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद से सोवा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्राथमिकी में फायरिंग करने, मारपीट, गाली-गलौज, बाइक में आग लगाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत शनिवार को हुई थी।

सोवा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

आरोप है कि छतनवार गांव से सोवा पहुंचे कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसके पुत्र के साथ कृष्णाब्रह्म स्थित कोचिंग के पास मारपीट कर सिर फोड़ने का भी आरोप है।इसी विवाद को लेकर रविवार को करीब 20 बाइक पर सवार होकर छतनवार के युवक सोवा पहुंचे। आरोप है कि वहां गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया और एक व्यक्ति पर कट्टे से फायरिंग की गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपित खोखा अपने साथ ले गए तथा एक बाइक में आग लगाने के साथ धमकी भी दी।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि राजन यादव, संजय यादव, टिमिल यादव, राकेश यादव, रौशन यादव समेत 15 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सोवा गोलीकांड में पुलिस का शिकंजा, महिला समेत दो गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।