गिरिधरबरांव में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजित, जीवन में व्यक्ति को अपने संकल्प पर दृढ़ रहना चाहिए - प्रज्ञा पांडे

प्रखंड अंतर्गत गिरिधरबरांव गांव में गत 4 मई दिन सोमवार से श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन के तहत प्रतिदिन नियमानुसार आचार्य पंडित लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। महायज्ञ के तहत प्रतिदिन संध्या समय 7 बजे से 10 बजे रात्रि तक सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडे श्रीधाम अयोध्या जी द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को अपनी वाणी से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।

गिरिधरबरांव में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजित,  जीवन में व्यक्ति को अपने संकल्प पर दृढ़ रहना चाहिए - प्रज्ञा पांडे

 केटी न्यूज/नवानगर। 

प्रखंड अंतर्गत गिरिधरबरांव गांव में गत 4 मई दिन सोमवार से श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन के तहत प्रतिदिन नियमानुसार आचार्य पंडित लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। महायज्ञ के तहत प्रतिदिन संध्या समय 7 बजे से 10 बजे रात्रि तक सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडे श्रीधाम अयोध्या जी द्वारा श्रद्धालु श्रोताओं को अपनी वाणी से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। चौथे दिन गुरुवार को उन्होंने ध्रुव चरित्र के साथ बताया कि ध्रुव का मतलब होता है अडिग, उसी प्रकारजीवन में व्यक्ति को अपने संकल्प पर डृढ रहना चाहिए।

बिना संकल्प का कोई भी काम नहीं होता है। अगर हम किसी लक्ष्य को पाने के लिए किसी काम को करने के लिए संकल्प करेंगे तो वह काम अवश्य पूरा होगा। और लक्ष्य को भी हम हासिल कर पाएंगे। इसी के साथ कथा के विराम में भगवान के जन्म उत्सव को मनाया गया। महायज्ञ के दौरान रामलीला भी चल रहा है। कथा सुनने एवं रामलीला देखने के लिए श्रोताओं की भीड़ लग रही है। इन सभी कार्यक्रम से गांव क्या पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल कायम हो गया है। वही यज्ञ स्थल मेले में तब्दील है। दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार के दुकाने सजाई गई है।

मनोरंजन के लिए चरखी, झूला, जंपिंग इत्यादि का प्रबंध है। महायज्ञ कार्यक्रम आचार्य टुनटुन बाबा के सानिध्य में चल रहा है। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अन्य आचार्य भी लगे हैं। तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग तन मन धन से लगे हैं। समिति के कार्यकर्ताओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा पूजा एवं यज्ञ पूर्णाहुति 9 मई शनिवार को होगा। वही भंडारा कार्यक्रम 10 मई रविवार को होगा। समिति द्वारा ग्रामीणों एवं क्षेत्र वासियों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए अपील की जा रही है।