नारीशक्ति जीविका महिला संकुल संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियां हुई सम्मानित

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत नारीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा बुधवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ की अध्यक्ष संगीता देवी ने की। सभा का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री पप्पू प्रसाद, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक सोनवर्षा तथा सीएलएफ अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संकुल संघ से जुड़े ग्राम संगठन एवं जीविका कैडर, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें सम्मानित किया गया।

नारीशक्ति जीविका महिला संकुल संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियां हुई सम्मानित

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत नारीशक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा बुधवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ की अध्यक्ष संगीता देवी ने की। सभा का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री पप्पू प्रसाद, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक सोनवर्षा तथा सीएलएफ अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संकुल संघ से जुड़े ग्राम संगठन एवं जीविका कैडर, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों एवं कैडरों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया।

सभा को संबोधित करते हुए सीएलएफ अध्यक्ष  ने बताया कि इस संकुल संघ के अंतर्गत कुल 512 स्वयं सहायता समूह , 44 ग्राम संगठन एवं 5580 दीदियां जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएलएफ को कुल 4,49,977 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है, जो संघ की सशक्त कार्यप्रणाली और दीदियों की मेहनत का परिणाम है। आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सभी जुड़ी दीदियों का बीमा कराया जाएगा, एसएचजी के ऋण की समय पर मासिक वापसी सुनिश्चित की जाएगी तथा नए-नए जीविकोपार्जन के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण तथा एसजेवाई से जुड़ी दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय समन्वयक धनंजय भारती ने किया। उन्हें सामुदायिक समन्वयक मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह एवं बबलू कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सीएलएफ की एमबीके नमिता गुप्ता, सीएफ प्रियंका कुमारी, एसईडब्लू नीतू कुमारी, सीएनआरपी पिंकी देवी, सीएम नीलू कुमारी सहित सैकड़ों कैडर एवं जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।