Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

सोमवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित रिले रूम के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी संजय राम के रूप में की, जो लंबे समय से स्टेशन परिसर में मोची का काम कर अपना जीवन-यापन कर रहे थे।

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

केटी न्यूज/बक्सर 

स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय राम अक्सर रात में भी स्टेशन परिसर में ही ठहरा करते थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

प्राथमिक जांच में अत्यधिक गर्मी के कारण मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बक्सर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।