Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में रही पीछे

स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ पहले ही दिन धूम मचा दी।

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में रही पीछे
Entertainment

केटी न्यूज़/दिल्ली

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ पहले ही दिन धूम मचा दी।श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी स्टारर इस फ़िल्म का कब से इंतजार था।इसका अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते हैं कि रिलीज़ होने से पहले ही इस हॉरर कॉमेडी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी।फिल्म ने पहले दिन भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 76.5 करोड़ रुपये रहा।

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में रही पीछे

स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे दिन, अपने नेट टोटल में 30 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे नेट कलेक्शन 90.3 करोड़ रुपये हो गया। इस सॉलिड परफॉर्में ने स्त्री 2 की कुल कमाई को 100 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है, जो इस जॉनर की फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों के बीच के क्रेज और लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ये वीकेंड खत्म होते-होते आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में रही पीछे

दूसरी तरफ सिनेमाघरों में स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' रिलीज हुई, लेकिन शुरुआती दिन में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म को टक्कर देने में विफल रहीं। यह दोनों फिल्में कमाई के मामले में कोई भी इसके-पास नहीं है।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।