Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

निर्माण के दौरान छत से गिरा राज मिस्त्री, अस्पताल जाने के क्रम में मौत

निर्माण के दौरान छत से गिरा राज मिस्त्री, अस्पताल जाने के क्रम में मौत

- गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़कागांव स्थित प्राइवेट स्कूल में कर रहे थे काम

- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

केटी न्यूज/आरा

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में सोमवार की दोपहर स्कूल के छत से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हालांकि, मृतक ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ा। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौरासीन गांव निवासी स्व. लल्लू सिंह के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद सिंह के रूप में की गई। जो पेशे से राजमिस्त्री थे। मृतक के परिजन ने बताया कि वह सोमवार को बड़कागांव स्थित एक निजी स्कूल में तीन मंजिले छत पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। जहां वह काम के दौरान असंतुलित होकर छत से सीधा नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आननफानन में स्कूल के कर्मियों और मजदूरों ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया। लेकिन, पटना जाने के क्रम में कायमनगर के समीप ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि को लेकर उनके शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराया और शव को लेकर वापस गांव निकल पड़े। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी कौशल्या देवी, तीन पुत्री शीशम देवी, रिंकी देवी, नीतू कुमारी व तीन पुत्र अजीत कुमार, रंजीत कुमार एवं अमरजीत कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कौशल्या देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।