बुनियाद केन्द्र का निरीक्षण समक्ष के अधिप्राप्ति विशेषज्ञ ने किया, दिया आवश्यक निर्देश
पिछले एक सप्ताह से डुमरांव प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियाद केन्द्र में आंखों के विशेषज्ञ के द्वारा जांच की जा रही है। आंखों के मरीज को आवश्यक बातों की जानकारी देते हुए, चश्मा लगाने की सलाह दी जाती है। जरूरत के अनुसार जिसको जितना पावर वाले चश्मा चाहिए उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। चश्मा वितरण करने और आखों की जांच करने का समय एक माह तक निर्धारत किया गया है, जो 23 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसी शिविर का जांच करने के लिये सक्षम पटना से अभिप्राप्ति विशेषज्ञ अरूण कुमार ने गुरूवार को बुनियाद केन्द्र का निरीक्षण किया।
--आंखों की जांच कर मुफ्त चश्मा वितरण करने का दिया आदेश
केटी न्यूज/डुमरांव।
पिछले एक सप्ताह से डुमरांव प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियाद केन्द्र में आंखों के विशेषज्ञ के द्वारा जांच की जा रही है। आंखों के मरीज को आवश्यक बातों की जानकारी देते हुए, चश्मा लगाने की सलाह दी जाती है। जरूरत के अनुसार जिसको जितना पावर वाले चश्मा चाहिए उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। चश्मा वितरण करने और आखों की जांच करने का समय एक माह तक निर्धारत किया गया है, जो 23 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसी शिविर का जांच करने के लिये सक्षम पटना से अभिप्राप्ति विशेषज्ञ अरूण कुमार ने गुरूवार को बुनियाद केन्द्र का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान आंख जांच के लिये पहुंचे मरीजों से मिल रही सेवा के संबंध में जानकारी हासिल की।

उन्होंने बताया की 1 हजार मरीजों की आंख की जांच कर उचित सलाह के साथ पावर वाले चश्मा मुफ्त में दिया जाएगा। यह शिविर एक माह का लगा हुआ है, जो 23 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने इलाज के लिये आए महिल व पुरूष से अपने गांव, टोला और शहर के मोहल्लों के लोगों को इस शिविर की जानकारी देकर उन्हें बुनियाद केन्द्र भेजने की सलाह देने की बात कही। इस तरह का प्रयास किये जाने से उनका मुफ्त में इलाज और जरूरत के अनुसार पावर का चश्मा मिल सके। फिर उन्होंने वहां के स्टाफ और अधिकारियों को भी इस तरह का सलाह देने की बात कही।

वहीं बुनियाद केन्द्र के प्रबंधक कश्मिरी चौधरी ने और फीजियोथेरेपिस्ट ने बताया की एक सप्ताह के भीतर लगभग एक सौ लोगों का इलाज कर चश्मा का वितरण किया जा चुका है। जांच के बाद पावर वाले चश्मे को पटना से मंगाया जाता है, जो एक सप्ताह के भीतर चला आता है। मौके पर बुनियाद केन्द्र प्रबंधक कश्मिरी चौधरी, फीजियोथेरेपिस्ट डा. विकास कुमार, कुमारी ममता, ऑडियोलॉजिस्ट कार्तिक कुमार, मुन्ना राम सहित अन्य मौजूद रहे।

