Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

मनमानी का अनुमंडल अस्पताल दो बजे तक नही पहुंचे डाक्टर

मनमानी का अनुमंडल अस्पताल दो बजे तक नही पहुंचे डाक्टर
अस्पताल में स्ट्रेचर पर जख्मी को ले जाता 112 का चालक

 - व्यवस्था सुधारने में जिलाधिकारी का निर्देश भी विफल 

- अनुमंडल अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, दलाल ने संभाली कमान

- दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी युवक को चर्चित दलाल ने किया रेफर

मनमानी का अनुमंडल अस्पताल दो बजे तक नही पहुंचे डाक्टर

इलाजरत मरीज

केटी न्यूज/डुमरांव

अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने में डीएम अमन समीर की कोशिश भी फेल साबित हो रही है। रविवार को पूरा दिन अनुमंडल अस्पताल डॉक्टर विहिन रहा। इमरजेंसी सेवा भी बंद रहा। इस दौरान इलाज के लिए आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति आ गई जब सड़क दुर्घटना में जख्मी मुन्ना कुमार पिता अवध बिहारी ग्राम नोनहर प्रखंड सूर्यपुरा बिक्रमगंज रोहतास को लेकर एंबुलेंस सेवा 112 की टीम अनुमंडल अस्पताल पहुंची। उस वक्त अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जख्मी मरीज की स्थिति तथा अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख एंबुलेंस सेवा की टीम भी सकते में आ गई। इलाज का कमान संभाला अनुमंडल अस्पताल का चर्चित दलाल मुन्ना यादव ने। रोज की तरह अस्पताल की व्यवस्था संभाल रहे मुन्ना यादव ने इमरजेंसी में मरीज को रुई सुई लगाया और रेफर का पूर्जा थमा कर बक्सर के लिए रवाना कर दिया। अनुमंडल अस्पताल की ऐसी व्यवस्था की तत्काल जानकारी अस्पताल में उपस्थित लोगों ने केशव टाइम्स को दी। 

डीएम के निर्देश को अब तक दिखा रहे हैं ठेंगा 

केशव टाइम्स ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए अस्पताल का चक्कर लगाया, तो यह नजारा सामने आया। दरअसल पिछले दिनों डीएम अमन समीर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को दूर करने के लिए डीएस डॉ. गिरीश सिंह को हटाकर डॉ. वीरेंद्र राम को प्रभार देने का निर्देश दिया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।