Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

सिमरी प्रखंड के बड़का ढकाईच गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ परिसर में शुक्रवार से आयोजित होने वाले श्रीराम दरबार एवं हनुमत सह श्री लक्ष्मण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

--तैयारी अंतिम चरण में, __ साधु-संतों का आगमन शुरू, पूरे क्षेत्र में गूंज रहे मांगलिक गीत

केटी न्यूज/डुमरांव

सिमरी प्रखंड के बड़का ढकाईच गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ परिसर में शुक्रवार से आयोजित होने वाले श्रीराम दरबार एवं हनुमत सह श्री लक्ष्मण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से शुरू होकर 25 जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।समिति के अनुसार यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले साधु-संतों एवं महात्माओं के ठहरने के लिए बनाई गई कुटियाओं का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

मंदिर परिसर एवं यज्ञ स्थल पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों से लगातार मांगलिक एवं भक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक गूंज रहे भजन और धार्मिक गीतों से पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गांव की गलियों से लेकर यज्ञ परिसर तक धार्मिक उल्लास साफ देखा जा सकता है।आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रतिष्ठित संत, महात्मा एवं कथा वाचक शामिल होंगे। इसे लेकर साधु-संतों का आगमन भी शुरू हो गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं तथा आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का भव्य धार्मिक आयोजन गांव में लंबे समय बाद हो रहा है।

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

इसलिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।गांव के लोग अतिथियों के स्वागत एवं व्यवस्था में जुटे हुए हैं।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ के दौरान वैदिक अनुष्ठान, नगर भ्रमण, प्रवचन, भजन-कीर्तन तथा प्राण प्रतिष्ठा जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

बड़का ढकाईच में शुक्रवार से शुरू होगा श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।