Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

ये महिलाएं करवाचौथ के व्रत करने पर बरते ये सावधानियां

करवा चौथ भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है।कोई महिला डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रही है तो उन्हें यह व्रत नहीं रखना चाहिए। दिन भर कुछ नहीं खाने पीने की वजह से महिलाओं की सेहत के लिए यह व्रत परेशानी का सबब बन सकता है।

ये महिलाएं करवाचौथ के व्रत करने पर बरते ये सावधानियां
Festival

केटी न्यूज़/दिल्ली

करवा चौथ भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है।कोई महिला डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रही है तो उन्हें यह व्रत नहीं रखना चाहिए। दिन भर कुछ नहीं खाने पीने की वजह से महिलाओं की सेहत के लिए यह व्रत परेशानी का सबब बन सकता है।

ये महिलाएं करवाचौथ के व्रत करने पर बरते ये सावधानियां

व्रत करने से वैसे तो शरीर डिटॉक्स होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन करवा चौथ में डॉक्टर मधुमेह से पीड़ित महिलाओं को यह व्रत नहीं करने की सलाह देते हैं।यह व्रत तभी समाप्त होता है जब चाँद उगता है। यानी यह व्रत 12 से 15 घंटे बिना पानी पिए रखना पड़ता है। इतने लंबे समय तक बिना पानी के उपवास करने से हाइपोग्लाइसीमिया यानी कि कम रक्त शर्करा हो सकता है। इसके अलावा, लंबे समय तक पानी न पीने से डिहाइड्रेशन, डिसइलेक्ट्रोलाइटीमिया रक्त में कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की आवश्यक मात्रा में असंतुलन और हाइपोटेंशन हो सकता है जिससे सेहत बिगड़ सकती है। लेकिन इसके बाद भी आप तब भी यह व्रत रख रही हैं तो आपको इन कुछ बातों का ज़रूर ध्यान रखना चाहिए।

ये महिलाएं करवाचौथ के व्रत करने पर बरते ये सावधानियां

  • सरगी में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीज़ें खाएं अगर आप व्रत रख रही हैं तो सरगी में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करें। इससे पूरे दिन व्रत के दौरान एनर्जी मिलती रहेगी और प्रोटीन की वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगेगा।
  • आप शुगर की मरीज हैं तो भूलकर भी निराजल व्रत न रखें। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी पीते रहें। 
  • आपने व्रत रखा हुआ है तब भी आप अपनी दवाई स्किप न करें। आप सुबह सरगी के समय दवा खा सकती हैं या व्रत के दौरान शुगर स्पाइक होने पर भी दवाइयों का सेवन करें। 
  • व्रत खोले के तुरंत बाद तला भुना खाने से बचे। इससे आपका ब्लड ग्लूकोज स्पाइक हो सकता है। पहले पानी या ड्रिंक पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।