वैशाख पूर्णिमा पर बक्सर में बदली यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर प्रतिबंध

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 1 मई को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर में नया ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को सीमित या प्रतिबंधित किया गया है।

वैशाख पूर्णिमा पर बक्सर में बदली यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर प्रतिबंध

__ सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा नया ट्रैफिक प्लान, अलग-अलग वाहनों के लिए तय किए गए रूट व पार्किंग स्थल

केटी न्यूज/बक्सर।

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 1 मई को सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक बक्सर शहर में नया ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा, जिसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को सीमित या प्रतिबंधित किया गया है।प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए सख्ती बरती जाएगी। ज्योति प्रकाश चौक से मॉडल थाना चौक, मॉडल थाना चौक से नाथ बाबा पुल तथा रामरेखा घाट जाने वाले रास्तों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा सिंडिकेट से मॉडल थाना चौक और मठिया पुल से मुनिम चौक की दिशा में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन्हें गोलम्बर से सिंडिकेट बाईपास होते हुए ज्योति प्रकाश चौक से न्यू आईटीआई रोड के जरिए गुजरना होगा। वहीं, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए तीन अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, जो गोलम्बर, सिंडिकेट, ज्योति प्रकाश चौक, स्टेशन रोड और बाजार समिति क्षेत्र को जोड़ेंगे।पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है ताकि शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम किया जा सके। बस, ट्रैक्टर और पिकअप जैसे बड़े वाहनों के लिए हवाई अड्डा मैदान, आईटीआई मैदान और बाजार समिति परिसर को चिन्हित किया गया है। वहीं, छोटे वाहन और मोटरसाइकिल चालकों के लिए किला मैदान एवं उसके आसपास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्रशासन ने बड़े वाहनों के लिए सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक शहर में ‘नो एंट्री’ लागू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, एम्बुलेंस, रोगी वाहन और अन्य आपात सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ टिकट अवश्य रखें, ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।