Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पटना से दवा लेकर लौट रही महिला की पैसेंजर ट्रेन से गिरने से मौत

पटना से दवा लेकर लौट रही महिला की पैसेंजर ट्रेन से गिरने से मौत

- ट्रेन से उतरने के दौरान फिसला पैर और चोट लगने से चली गयी जान

केटी न्यूज/आरा

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कोईलवर स्टेशन के अप और डाउन लाइन के बीच बुधवार की दोपहर ट्रेन से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हारामपुर निवासी शंभू कुमार की 30 वर्षीया पत्नी सरिता कुमारी उर्फ रिंकू देवी थी।शंभू कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन कर प्रसव हुआ था। उसके बाद से उसके पेट में हमेशा दर्द रहती थी। उसे लेकर बुधवार की सुबह वह दवा लेने घर से पटना जिला के सदिसोपुर गयी थी। दवा लेने के बाद वह वापस पैसेंजर ट्रेन से लौट रही थी।

पटना से दवा लेकर लौट रही महिला की पैसेंजर ट्रेन से गिरने से मौत

उस क्रम में वह कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से उतर रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिर पड़ी। उससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। उसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना दी गयी। उस पर वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख की पहचान की। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 25 जून वर्ष 2014 को हुई थी। उसके परिवार में दो पुत्री स्वाति, मिष्ठी और नौ माह का पुत्र है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।