Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में प्रखंड प्रभारी, प्रखंड पर्यवेक्षक तथा प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कमेटि कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक में नवनियुक्त प्रभारी एवं पर्यवेक्षक को घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देने, समुदाय बैठक, महिला शक्ति सभा प्रत्येक प्रखंड एवं प्रत्येक पंचायत में करने का निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के निर्देश पर लिया गया।

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

- बक्सर में आयोजित हुई कांग्रेस के पदाधिकारियों व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में प्रखंड प्रभारी, प्रखंड पर्यवेक्षक तथा प्रखंड अध्यक्षों की बैठक जिला कांग्रेस कमेटि कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक में नवनियुक्त प्रभारी एवं पर्यवेक्षक को घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देने, समुदाय बैठक, महिला शक्ति सभा प्रत्येक प्रखंड एवं प्रत्येक पंचायत में करने का निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के निर्देश पर लिया गया।

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभारी पर्यवेक्षक को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस का झंडा वितरण कर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया साथ ही महिला शक्ति संवाद एवं समुदाय सभा, जन आक्रोश चौपाल हर गांव में करके वहां की समस्याओं को अंकित करना एवं निदान के लिए कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। सभी कार्यक्रमों में अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रभारी मनीष पटेल उपस्थित रहेंगे।

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

बैठक में बिहार प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद ओझा, विनय सिंह, कामेश्वर पांड,े इं राम प्रसाद द्विवेदी, संजय कुमार पांडे, महिमा शंकर उपाध्याय, वीरेंद्र राम, त्रिलोकी नाथ मिश्र, निर्मला देवी, राजा रमन पांडे, राजू वर्मा, अजय ओझा, मनीष चौबे, राजेंद्र दुबे उर्फ बंगाली दुबे, जयराम राम, रोहित उपाध्याय, अभय मिश्र, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, लाल बाबू मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, संजय दुबे उर्फ पप्पू दुबे, नीलू मिश्रा, मनीष चौबे, तारकेश्वर शुक्ला, गुप्तेश्वर चौबे, कार्यालय प्रभारी अजय यादव, इरफान खान सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभारी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

जिला कांग्रेस कमेटी के डॉ. मनोज पांडे ने दो प्रखंड पर एक संरक्षक प्रभारी बनाने का निर्णय लिया। जिसकी प्रतिलिपि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजी गई। क्रमशः संरक्षक प्रभारी डॉ. प्रमोद ओझा, कामेश्वर पांडे, रामजतन सिंह यादव, इं राम प्रसाद द्विवेदी, संजय पांडे व त्रिलोकी नाथ मिश्रा को बनाया गया है। बैठक में कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा देंगे कार्यकर्ता - मनोज पांडेय

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।