Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

पशु को चारा डालते समय सांप ने सांप के डंसा, महिला की मौत

पशु को चारा डालते समय सांप ने सांप के डंसा, महिला की मौत

- जिले के कनौली गांव की घटना ईलराज के दौरान हुई मौत

केटी न्यूज। बक्सर

बक्सर जिले के कनौली गांव में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गई। बताया गया कि पशु को चारा डाल रही थी, तभी पैर में सांप ने डंस लिया। इससे वह गिर छटपटाने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने जब उसे छटपटाते देखा, तब तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर सही से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के कनौली गांव निवासी श्रीनिवास सिंह की पत्नी लीलावती देवी पशुओं को चारा देने के लिए जा रही थी। तभी अचानक किसी जहरीले सर्प ने इनके पैर में डंस दिया। कुछ देर बाद जब तबीयत बिगड़ने लगी तो इन्हें गांव के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में ग्रामीण अखिलेश सिंह, विमलेश सिंह, मदन सिंह, लक्की बाबा, पूरी बाबा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सर्पदंश की क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी गांव या आस-पास के इलाके में इसके इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसके लिए दवा की कोई व्यवस्था नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि बक्सर जिले में कोबरा, करैत एवं कुछ अन्य प्रकार के विषैले प्रजाति के सर्प जिले भर में पाए जाते हैं, लेकिन हर जगह इसके इलाज की व्यवस्था नही है। राजपुर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि ग्रामीण द्वारा इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दे कि सांप के डंसने से मौत पर सरकार की तरफ से मुवावजा का प्रावधान है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।