Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

अमित शाह इसलिए आज शाम आ रहे हैं पटना, कल जायेंगे आरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम को पटना आने वाले हैं। उनका आगमन भाजपा नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना आए थे और दिवंगत सुशील मोदी के आवास जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी।

अमित शाह इसलिए आज शाम आ रहे हैं पटना, कल जायेंगे आरा

केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क: पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम को पटना आने वाले हैं। उनका आगमन भाजपा नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील मोदी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हो रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना आए थे और दिवंगत सुशील मोदी के आवास जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने दिवंगत नेता के परिजनों को सांत्वना भी दी थी।

गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार की शाम 6:40 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 7:00 बजे दिवंगत सुशील कुमार मोदी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। शाह वहां परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस भी बढ़ाएंगे। अमित शाह पटना में ही गुरुवार की रात विश्राम करेंगे और शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे आरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार को पटना आए थे और स्वर्गीय सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने भी दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बढ़ाया और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। पीएम मोदी करीब 20 मिनट तक वहां मौजूद रहे थे।

शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। ये सभाएँ आरा और जहानाबाद में आयोजित की जाएंगी। गुरुवार को पटना पहुँच कर अमित शाह पहले दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देंगे। उल्लेखनीय है कि अमित शाह लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बिहार आते रहे हैं। चुनाव के पहले और चुनाव के दौरान भी वह लगातार जनसभाओं को संबोधित करते रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करते रहे हैं।

दिग्गज भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का हाल ही में कैंसर के कारण निधन हो गया था। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की थी, जिससे सियासी गलियारे और आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई थी। सुशील मोदी ने कैंसर की जानकारी देते हुए खुद को लोकसभा चुनाव से अलग रखने का निर्णय लिया था। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से है। उनके इस दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है। अमित शाह का यह दौरा बिहार की राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।