Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-या तो माफी मांग लो, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फोन पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि 24 दिसंबर तक सांसद को जान से मार देंगे।

बिग ब्रेकिंग-या तो माफी मांग लो, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे
Pappu Yadav

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/बिहार 

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फोन पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि 24 दिसंबर तक सांसद को जान से मार देंगे।सांसद पप्पू यादव ने लगातार मिल रही धमकियों के बाद विदेश से एक बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगाई है।धमकी देने वाले ने कहा कि तू बुलेट प्रूफ गाड़ी ले या टेस्ला। हमसे बच नहीं सकता। बादशाह के क्लब के बाहर विस्फोट करके उसे तो सिर्फ चुनौती दी है। तेरे साथ तो पूरा कांड करेंगे।  

बिग ब्रेकिंग-या तो माफी मांग लो, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे

पप्पू यादव ने कहा था कि धमकी देने वाले शख्स ने उनसे कहा कि 24 घंटे रेकी करवाई जा रही है। वह कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं, कौन सी गाड़ी में बैठे हैं? उनको सब पता है। पप्पू यादव ने कहा था कि उनको मलेशिया और पाकिस्तान के नंबरों से उर्दू में मैसेज भेजे जा रहे हैं।इससे पहले भी सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 4-5 दिन पहले भी यादव को एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें कहा गया था कि 3 बार बच गए। अब नहीं बचोगे।उन्होंने कहा था कि लॉरेंस गैंग से उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं।धमकी में कहा था कि या तो माफी मांग लो, नहीं तो तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उनको लगातार उर्दू में मैसेज भेजे जा रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।