प्रशासन ने किया अलर्ट, अभी पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, लू से जीवन अस्त व्यस्त, इन तरीक़ों से करें बचाव

lआने वाले दिनों में गर्मी लोगों को और झुलसाएगी। पारा 40 के पार पहुंचने के बावजूद जिले के अधिकतर निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य के समय में बदलाव नहीं हुआ है। दोपहर एक बजे के बाद तक विद्यालय खुले रहने के कारण बच्चों को भीषण गर्मी, लू व तेज धूप के बीच घर आना पड़ रहा है।

प्रशासन ने किया अलर्ट, अभी पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, लू  से जीवन अस्त व्यस्त, इन तरीक़ों से करें बचाव
केटी न्यूज़, पटना : पिछले चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोग बाहर निकलने के बजाय घरों में रहना ही बेहतर समझ रहे हैं। सुबह आठ बजे के बाद से सड़कें सुनी पड़ जा रही हैं। लेकिन कामकाजी लोगों, यात्रियों व छात्र-छात्राओं को इस कड़ी धूप में भी निकलने की विवशता बनी हुई है। सर्वाधिक परेशानी छोटे बच्चों व मरीजों को उठानी पड़ रही है। गुरुवार को जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
निजी विद्यालय पूर्व की तरह संचालित 
आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को और झुलसाएगी। पारा 40 के पार पहुंचने के बावजूद जिले के अधिकतर निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य के समय में बदलाव नहीं हुआ है। दोपहर एक बजे के बाद तक विद्यालय खुले रहने के कारण बच्चों को भीषण गर्मी, लू व तेज धूप के बीच घर आना पड़ रहा है। हालांकि गर्मी की मौसम को देखते हुए सरकारी विद्यालयों को 15 मई तक ग्रीष्मावकाश कर दिया गया। परंतु निजी विद्यालय पूर्व की तरह संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों पर न तो राज्य सरकार का नियंत्रण है न जिला प्रशासन का। 
शहर में नहीं हो सकी प्याऊ की व्यवस्था 
जनसेवा की राग अलापने वाली संस्थाएं लोगों की सेवा में अब तक प्याऊ की भी व्यवस्था नहीं कर पाई हैं। शीतल पेय पदार्थो की मांग भी बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह लगी दुकानों पर धूप व गर्मी से परेशान लोग इन पेय पदार्थो से प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि दिन में नौ बजे के बाद शाम चार बजे तक अनावश्यक बाहर नहीं निकलें। चूल्हा का राख आदि भी जहां-तहां नहीं फेंके। खाना भी इसके पूर्व बना लें। गत एक सप्ताह से लू चलने से लोग पूरे दिन परेशान रह रहे हैं। मौसम की तल्खी के कारण आज भी जिले के कई हिस्से में अगलगी की घटना घटी। 
गांवों में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा
पटना व उसके आस-पास गांवों में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27डिग्री सेल्सियस रहा। सिविल सर्जन  ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कहा कि सतर्कता ही बचाव का एक मात्र उपाय है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। अधिक से अधिक नींबू पानी पीने की सलाह हर किसी को दी गई है। घर से बाहर जाने पर शरीर को पूरी तरह ढंक लें तथा पानी पीने की जरूरत है।
इन बातों पर रखें ध्यान 
- खान-पान पर रखें खास ध्यान
- पानी खूब पीएं, फलों को जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें
- लू लगने पर कच्चे आम का पन्ना सेवन करें
- गर्मी में छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी दूर करता है।
- दही को अपने भोजन में शामिल करें
- बेल का शर्बत, नारियल पानी, पुदीना भी काफी फायदेमंद होगा