Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

पत्नी से विवाद में बिसैप जवान ने किया है आत्महत्या

बीएसएपी कैंप परिसर में बाथरूम के खिड़की से फंदा लगा आत्महत्या करने वाले बिसैप जवान अजय राय की पत्नी से दो-तीन वर्षों से अनबन चल रही थी। इसी विवाद में उसने आत्महत्या किया है।

पत्नी से विवाद में बिसैप जवान ने किया है आत्महत्या

- फांसी लगाने से पहले भाई से किया था बात, कमांडेंट ने की पुष्टि

केटी न्यूज/डुमरांव

बीएसएपी कैंप परिसर में बाथरूम के खिड़की से फंदा लगा आत्महत्या करने वाले बिसैप जवान अजय राय की पत्नी से दो-तीन वर्षों से अनबन चल रही थी। इसी विवाद में उसने आत्महत्या किया है। यह कहना है बिएसएपी के कमांडेंट अजय पांडेय का। उन्होंने कहा कि मृत जवान का भाई दिल्ली के केनरा बैंक में काम करता है। उसने कमांडेंट को बताया है कि उसकी पत्नी से दो-तीन वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में फांसी लगाने के पहले उसने अपने भाई से बात कर बताया था कि वह फांसी लगाने जा रहा है। भाई ने उसे ऐसा करने से मना किया था और कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन, उसने भाई की बात नहीं मानी और फोन काट मोबाईल को पानी में डाल फंदे से लटक गया। कमांडेंट की माने तो वह 20 दिन की छुट्टी पर गया था तथा मरने से एक-दो दिन पहले ही आया था तथा आने के बाद फिर दो दिन की विशेष छुट्टी लिया था। उसके पारिवारिक हालत को समझ मैने छुट्टी दे दिया था। इसी बीच उसने फांसी लगा लिया। इस मामले में बिएसएपी प्रशासन ने यूडी केस दर्ज कराया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।