27 साल बाद दिल्ली में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया विजयोत्सव दिवस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्षों के बाद मिली जीत पर बक्सर भाजपा ने शुक्रवार को विजयोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक आयोजित किया गया। विजयोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाया तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

- रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाना मोदी के अटल विश्वास का प्रमाण - भुवन
केटी न्यूूज/बक्सर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्षों के बाद मिली जीत पर बक्सर भाजपा ने शुक्रवार को विजयोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक आयोजित किया गया। विजयोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाया तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि देश की आधी आबादी मातृ शक्ति के प्रतीक के रूप में दिल्ली जो देश की राजधानी है, उसकी बागडोर एक महिला रेखा गुप्ता के हाथों में सौंपना मोदी के अटल संदेश और अटल विश्वास को परिभाषित करता है। साथ ही साथ बक्सर के धरौली निवासी हम लोगों के बीच के रहने वाले डॉ. पंकज सिंह दिल्ली में विधायक बनें और आज दिल्ली मंत्रिमंडल में बिहार के बक्सर को स्थान दिया है।
जिसके चलते हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी आभार प्रकट करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं,और साथ ही साथ दिल्ली की जनता और माताओं बहनों का भी धन्यवाद करता हुं जिन्होंने एक ठगी करने वाला,फर्जिवाडा करने वाला और जनता झुठ बोलने वाले की पहचान कर दिल्ली की सता से बेदखल करने का नेक काम किया।
उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में जो भी बक्सर भाजपा की महिला मातृ शक्ति उपस्थित हैं वे सभी इस पुनीत कार्य के लिए मोदी को धन्यवाद और शुभकामनाएं दे रहीं हैं। नारी शक्ति का जो सम्मान नरेंद्र मोदी ने दिया है, हमें पूर्ण विश्वास है कि इसकी झलक आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में आपको देखने को मिलेगी।
विजयोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह, प्रदीप दुबे, अनिल पांडेय, पूनम रविदास, निर्भय राय, राजेश सिन्हा,तेज प्रताप सिंह, सिद्धनाथ सिंह, धनंजय राय, विनोद राय, मिठाई सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, कंचन देवी, चन्दा पाण्डेय,
पुष्पांजलि देवी, शिला त्रिवेदी, सौरभ तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय, दीपक पांडेय, सोनु राय, अजय भट्ट, आशानन्द सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।