आपातकाल के योद्धाओं का भाजपा ने किया सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर की ओर से गुरुवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय अहिरौली में आपातकाल के योद्धाओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर भाजपा ने इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया।

आपातकाल के योद्धाओं का भाजपा ने किया सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

__ बक्सर में ‘काला दिवस’ पर आयोजित समारोह में सेनानियों को किया गया नमन, वक्ताओं ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी, जिला बक्सर की ओर से गुरुवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय अहिरौली में आपातकाल के योद्धाओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर भाजपा ने इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को सम्मानित किया गया और उनके त्याग एवं संघर्ष को नमन किया गया।समारोह में अक्षबर दुबे, निखिल श्रीवास्तव, रासबिहारी दुबे, चौधरी राम बिनोद राय और मुन्ना खरवार को अंगवस्त्र एवं सम्मान देकर अभिनंदित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने की। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे चुनौतीपूर्ण घटनाओं में से एक थी।

उस समय लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा विपक्षी नेताओं को संघर्ष करना पड़ा।उन्होंने कहा कि आपातकाल का दौर हमें यह सीख देता है कि लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे देश के लोकतांत्रिक इतिहास को समझें और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आपातकाल के दौर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र के प्रहरी अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया, उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सचितानन्द भगत, राणा प्रताप सिंह, लक्ष्मण शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, सुखदेव राय, जय प्रकाश राय, पिंकी पाठक, रामाश्रय राम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान आपातकाल के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर रमेश गुप्ता, भुटेली तिवारी, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, मदन दुबे, हामिद खान, नन्दलाल पंडित, कृपा कान्त चौहान, ठाकुर प्रताप सिंह, बाबूल ओझा, नन्दजी भारती, अशोक पासवान, उमाकांत पांडेय, सोनू चौबे, चन्दन सिंह, भास्कर सिंह और तारकेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री धनन्जय त्रिगुण ने किया।