जिला स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 12 लोगों ने किया रक्तदान
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल लगभग 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस आयोजन में “ब्लड बक्सर” की अहम भूमिका रही।
केटी न्यूज/बक्सर
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल लगभग 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस आयोजन में “ब्लड बक्सर” की अहम भूमिका रही।शिविर का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन एवं ब्लड बक्सर के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के कर्मियों सहित शहर के कई लोगों ने भाग लिया और रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाई। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. श्रवण तिवारी ने युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और इसे महादान के रूप में माना जाता है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक भ्रांति है जिसे दूर करने की आवश्यकता है।उन्होंने यह भी बताया कि नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभकारी होता है। शिविर के माध्यम से युवाओं में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

