डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने संध्या समय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

केटी न्यूज, डुमरांव

अनुमंडलीय अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद चक्रवर्ती ने संध्या समय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

इस दौरान कई कमियों को पाया और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं और उन्हें अच्छे व्यवहार की अपेक्षा होती है। सीएस ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता न केवल चिकित्सा सुविधा पर निर्भर करती है, बल्कि कर्मचारियों के व्यवहार पर भी प्रभाव डालती है। 

 इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। कोई भी मरीज खुशी से अस्पताल नहीं आता है। ओपीडी सेवा के बाद अपराह्न वेला में निरीक्षण के दौरान सीएस ने इमरजेंसी वार्ड, प्रसूति कक्ष और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अस्पताल में लापरवाही या मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उन्होंने सभी कर्मियों को समय पालन, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। इमरजेंसी सेवा में भी तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह भी कहा कि दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर न किया जाए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद आम लोगों से बात कर भरोसा दिलाया कि अस्पताल की सेवाओं में शीघ्र सुधार होगा और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएस ने कहा कि अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था में लूप होल लगाने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तय रोस्टर के अनुसार ड्यूटी न करने पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लूप होल लगाने वाला चाहे कितने भी बड़े पद पर आसीन क्यों न हो, उसे नहीं बख्शेंगे। नियमित ड्यूटी करना, रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करना और वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करना सभी स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं होगी।