Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को दूसरे जिले से पकड़ा गया, जबकि शराब कारोबार से जुड़े एक अन्य आरोपी को गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फर्जीवाड़े से जुड़े एक मामले में निमेज गांव निवासी अरविंद जायसवाल की काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ठिकाने पर छापेमारी की। वहां से उसे गिरफ्तार कर ब्रह्मपुर लाया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इसी क्रम में शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सपही गांव में पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ददन यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे भी कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार, फर्जीवाड़ा और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फरार अभियुक्तों पर ब्रह्मपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो को दबोचा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।