छापेमारी अभियान में पुलिस को सफलता, लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
नया भोजपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए दोनों को उनके ठिकानों से दबोच लिया।

केटी न्यूज/डुमरांव
नया भोजपुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए दोनों को उनके ठिकानों से दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नया भोजपुर गांव के नागेंद्र गोंड तथा नावाडेरा गांव के ईश्वरदयाल चौधरी के रूप में हुई है।

दोनों अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी से पहले वे लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

