Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बुलेट सवार ने मारी टक्कर बाइक सवार भाई व बहन घायल

बुलेट सवार ने मारी टक्कर बाइक सवार भाई व बहन घायल

केटी न्यूज बलिया।

फेफना थाना क्षेत्र के कटरिया मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर एक बजे तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से बाइक सवार भाई व बहन घायल हो गए। घटना के बाद बुलेट सवार बुलेट लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र उपाध्याय अपनी बहन नेहा उपाध्याय के साथ बाइक से बलिया जा रहे थे, अभी  कटरिया मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रही बुलेट ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार भाई बहन बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद बुलेट सवार बुलेट लेकर फरार हो गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।