Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

केटी न्यूज /चंदौली

राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने अलग अलग समय पर स्थानीय रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा की खेप के साथ शराब बरामद किया है। तस्करी के मामले में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं। जीआरपी ने तस्करों का चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक पीके रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की भोर में प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के

तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिमी छोर पर स्टेशन नाम पट्टिका के समीप एक युवक को 10. 168 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक राहुल तिवारी निवासी हमारे टोला धरहरा वार्ड नं. 35 थाना टाउन जिला भोजपुर ने बताया कि  झारखंड और बिहार के अलग अलग इलाकों से गांजा खरीद कर ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली और पंजाब ले जाता हूं और ऊंचे दाम पर बेचता हूं। बरामद गांजा की कीमत 1.10 लाख रुपये है। वहीं रविवार की शाम साढ़े चार बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो के सीढ़ियों के पास से एक व्यक्ति को अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

तस्करी के आरोप में एक महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार अमरीक निवासी सुरगापुर थाना फतुहा जिला पटना बिहार के पास से 12 बोतल अंग्रेजी और 48 बोतल देशी शराब की बोतल बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 12 हजार रुपये है। इसी तरह रविवार की शाम चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के सीढ़ी के पास से एक महिला को 40 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रानी कुमारी निवासी भुसौली थाना भभुआ बिहार का चालान किया गया है। बरामद शराब की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।