Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

बक्सर जिले के दुबौली गांव के शिक्षाविद प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने अपने शिष्यों की उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित जन कल्याण शिक्षा समिति के ‘संकल्प कार्यक्रम’ में जब देश की विभिन्न प्रतिष्ठित केंद्रीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, तब प्रो. दुबे के कई शिष्य भी इस सम्मान सूची में शामिल रहे।

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर जिले के दुबौली गांव के शिक्षाविद प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने अपने शिष्यों की उपलब्धियों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित जन कल्याण शिक्षा समिति के ‘संकल्प कार्यक्रम’ में जब देश की विभिन्न प्रतिष्ठित केंद्रीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, तब प्रो. दुबे के कई शिष्य भी इस सम्मान सूची में शामिल रहे। इससे कार्यक्रम में उनकी भूमिका और योगदान विशेष चर्चा का विषय बन गया।कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक, राजस्व, विदेश एवं पुलिस सेवाओं समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में चयनित लगभग 400 प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया।

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा कृष्ण गोपाल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मनसुख मांडविया समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।अपने संबोधन में प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का वास्तविक सम्मान तब होता है, जब उसके विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

समारोह के दौरान प्रो. दुबे ने अपने कई सफल शिष्यों को सम्मानित किया। इनमें संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉ. अनुज अग्निहोत्री भी शामिल रहे। अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होते देख उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि युवा पीढ़ी ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय प्रो. दुबे के मार्गदर्शन में तैयार अनेक विद्यार्थी आज देश के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि बक्सर जिले के लिए भी गौरव का विषय बनी हुई है।

बक्सर के शिक्षक ने गढ़ी सफलता की नई मिसाल, राष्ट्रीय मंच पर शिष्यों ने बढ़ाया मान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।