Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चौसा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता सेवा की शुरुआत, जीविका दीदियों को मिला रोजगार

चौसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्वच्छता सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का संचालन आदर्श जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चौसा द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक एवं सतत् रोजगार से जोड़ना है।

चौसा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता सेवा की शुरुआत, जीविका दीदियों को मिला रोजगार

चौसा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता सेवा की शुरुआत, जीविका दीदियों को मिला रोजगार

केटी न्यूज/बक्सर 

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक जीविका दयानिधि चौबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक शोभना गुप्ता की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं महिला सफाईकर्मियों को उनके कार्य के लिए प्रेरित किया।

चौसा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता सेवा की शुरुआत, जीविका दीदियों को मिला रोजगार

चयनित महिला सफाईकर्मियों को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया। इनका चयन जीविका के संकुल स्तरीय संघ द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है। पर्यवेक्षक के रूप में महिला एवं पुरुष दोनों को नियुक्त किया गया है। सफाईकर्मियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया है तथा उन्हें आवश्यक सामग्री जैसे झाड़ू, फिनाइल आदि उपलब्ध कराए गए हैं।

चौसा प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता सेवा की शुरुआत, जीविका दीदियों को मिला रोजगार

यह पहल स्वच्छता के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो अन्य प्रखंडों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बन सकती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।