अरियाव में प्लम्बर व्यवसायी की अचानक मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों का इंकार

स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में मंगलवार को एक प्लम्बर व्यवसायी की अचानक हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी ललन कुम्हार के 45 वर्षीय पुत्र उमाशंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

अरियाव में प्लम्बर व्यवसायी की अचानक मौत, पोस्टमार्टम से परिजनों का इंकार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के अरियाव गांव में मंगलवार को एक प्लम्बर व्यवसायी की अचानक हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी ललन कुम्हार के 45 वर्षीय पुत्र उमाशंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार उमाशंकर पंडित गांव में ही प्लम्बिंग सामग्री की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि कारोबार को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहते थे। मंगलवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन संभल पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया। स्वजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि अरियाव गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए लिखित आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।