डुमरांव से 60 वर्षीय ललिता देवी लापता, तलाश में भटक रहा परिवार

डुमरांव नगर के स्टेशन रोड स्थित लालटेन फैक्ट्री के पास रहने वाली 60 वर्षीय ललिता देवी के लापता होने से परिजन परेशान हैं। वह 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं और आम लोगों से उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की अपील की है।

डुमरांव से 60 वर्षीय ललिता देवी लापता, तलाश में भटक रहा परिवार

__ मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला नहीं बता पातीं अपना पता, नोनियाडेरा गांव में देखे जाने की मिली थी सूचना; जानकारी देने की अपील

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव नगर के स्टेशन रोड स्थित लालटेन फैक्ट्री के पास रहने वाली 60 वर्षीय ललिता देवी के लापता होने से परिजन परेशान हैं। वह 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे हैं और आम लोगों से उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की अपील की है।परिजनों के अनुसार, ललिता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह ठीक से बोल भी नहीं पाती हैं और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में उनके भटकने और किसी अनजान जगह पर पहुंच जाने की आशंका से परिवार चिंतित है। उनकी पहचान और तलाश में आम लोगों से सहयोग मांगा गया है।

__गोल्डन-सफेद रंग की नाइटी पहने निकली थीं घर से

ललिता देवी की उम्र करीब 60 वर्ष है। उनकी काया दुबली-पतली है, रंग हल्का सांवला है और बाल छोटे यानी बॉय कट हैं। घर से निकलते समय उन्होंने गोल्डन और सफेद रंग से मिलती-जुलती नाइटी पहन रखी थी। परिजनों के मुताबिक, वह अपने बच्चों के नाम मुन्ना, पप्पू, गुड्डी और रूबी बोलती हैं। इन नामों के आधार पर भी उनकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।परिवार को सूचना मिली थी कि ललिता देवी को नोनियाडेरा गांव में देखा गया था। बताया गया कि वहां कुछ महिलाओं ने उनके कपड़े भी बदले थे। हालांकि, इसके बाद वह कहां गईं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

__एक सूचना से मिल सकती है परिवार को राहत

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ललिता देवी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9931822635 पर संपर्क करें। आसपास के गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें देखने वाले लोग भी सूचना दें, ताकि उनकी तलाश में मदद मिल सके और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।