Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत
Keshav Times

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नन्द किशोर राम के प्रथम बक्सर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार की रात बक्सर पहुंचने के बाद उन्होंने अतिथि गृह में विश्राम किया तथा मंगलवार की सुबह स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह बक्सर जिला प्रभारी मंत्री नन्द किशोर राम के प्रथम बक्सर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सोमवार की रात बक्सर पहुंचने के बाद उन्होंने अतिथि गृह में विश्राम किया तथा मंगलवार की सुबह स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिला अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

उन्होंने चुरामनपुर एवं चौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं बैठक में मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, उनका हित और बक्सर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि विश्वामित्र, भगवान वामन और रामेश्वर नाथ मंदिर समेत जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विशेष पहल की जाएगी।

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सम्मानजनक जीवन और रोजगार के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में बक्सर के विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं सदर विधायक आनन्द मिश्रा ने भी जिले के विकास में मंत्री के सहयोग पर विश्वास जताया।मौके पर जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बक्सर के सर्वांगीण विकास का संकल्प, कार्यकर्ताओं के सम्मान को मिलेगी प्राथमिकता : नन्द किशोर राम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।