Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान
Keshav Times

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

बक्सर में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक व विधायक मनीष यादव के बक्सर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बक्सर परिषदन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

केटी न्यूज/बक्सर

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस अब पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। उन्होंने कहा, हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता माननीय राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशों का पालन करते हुए एक सच्चे सिपाही की तरह काम करेगा। उन्होंने दोहराया कि पार्टी सांप्रदायिक और फिरकापरस्त ताकतों का डटकर मुकाबला करेगी।

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

डॉ. पांडेय ने कहा कि 38 वर्षों की सेवा में मैंने अनुशासन, मर्यादा और संगठन के संस्कार को प्राथमिकता दी है। गांव-गांव जाकर जनता से जुड़ना ही हमारी असली पूंजी है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्वार्थी तत्वों से दूर रहने की अपील करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद ओझा ने भी सभी कांग्रेसजनों से एकता बनाए रखने और पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह समय है जब कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ खड़े हों और बक्सर में पार्टी को मजबूत बनाएं।

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

मनीष यादव का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ मिश्रा, भोला ओझा, संजय कुमार पांडे, वीरेंद्र राम, अजय यादव, राकेश यादव, त्रिजोगी नारायण मिश्रा सहित महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला देवी, कुमकुम देवी, रूनी देवी और सोनू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ देखा गया।

बक्सर में कांग्रेस पर्यवेक्षक मनीष यादव का जोरदार स्वागत, विस चुनाव की तैयारी में जुटी जिला इकाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।