बक्सर में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

बक्सर में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहली पाली में एक परीक्षार्थी निष्कासित

__ दो पालियों में कुल 10,656 अभ्यर्थियों के लिए हुई परीक्षा, 5,096 अभ्यर्थी हुए शामिल

केटी न्यूज/बक्सर

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।यह परीक्षा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई।

प्रथम पाली में कुल 5,328 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 2,504 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया।वहीं द्वितीय पाली में भी कुल 5,328 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में 2,592 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,736 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली।दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10,656 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5,096 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पूरे जिले में परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा परीक्षा संचालन को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया।प्रभारी नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन ने सफल एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना की है।