Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

रविवार की दोपहर करीब बारह बजे वह दवाई का पुर्जा लेकर दवा लेने के लिए घर से निकला था। तभी बीच रास्ते मे उसके दोस्तों उसे अपने साथ ले गए। इसी बीच रविवार की रात इब्राहिम नगर स्थित सुनसान इलाके से उसकी गोली मारकर हत्या कर फेंका गया

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

केटी न्यूज/आरा। 

 आरा में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के टाउन थाना में इब्राहिम नगर संजय गांधी कॉलेज के पास हुई। मृतक को बाएं साइड गर्दन में काफी करीब से गोली मारी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, आरा एएसपी परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी संकलन किया।

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

मिली जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी छबीला महतो का 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो है। इधर मृतक के पिता छबीला महतो ने बताया कि उनका इब्राहिम नगर में ही 16 कट्ठा जमीन है। जिसको लेकर सौतेले भाई से छह महीने से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर उसे मामले में उनके द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा वे लोग एक सप्ताह पूर्व टाउन थाना में भी उसकी शिकायत की थी कि उसके द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

उन्होंने बताया कि शशिकांत महतो की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उसके लीवर में सूजन हो गया था। जिसको लेकर रविवार की दोपहर करीब बारह बजे वह दवाई का पुर्जा लेकर दवा लेने के लिए घर से निकला था। तभी बीच रास्ते मे उसके दोस्तों उसे अपने साथ ले गए। इसी बीच रविवार की रात इब्राहिम नगर स्थित सुनसान इलाके से उसकी गोली मारकर हत्या कर फेंका गया शव मिला है। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता छबीला महतो ने अपने सौतेले भाई राम भवन नामक व्यक्ति पर चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर अपने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसकी शादी वर्ष 2020 में 30 मई को हुई थी। हालांकि

पिता के लिए दवा लेने घर से निकले युवक का झाडियों में मिला शव, एसपी बोले - गोली मारकर की गई है हत्या

वही इस मामले में भोजपुर एसपी राज ने बताया कि एक व्यक्ति जिस का नाम शशिकांत महतो,उम्र क़रीब 27 वर्ष, पिता का नाम छबीला महतो था और इब्राहिम नगर निवासी है। अपराधियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या करकी गई है। युवक का मृत शरीर इब्राहिम नगर के पास ही एक सुनसान इलाके में बरामद हुआ। सूचना मिलने के साथ ही टाउन थाना की टीम तथा सहायक पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँच गये। घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा कराई जा रही है तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के ज़रिए साक्ष्य संकलन भी किया जा रहा है। घटनाक्रम तथा प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक सूचना से यह मामला ज़मीन की ख़रीद फ़रोख़्त से संबंधित प्रतीत होता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।