रामनवमी पर गूंजे भक्ति के स्वर, मंदिरों में हुआ भव्य आयोजन
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न गांवों के मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।दंगौली स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे जैसे ही घंटे-घड़ियाल बजे, पूरा मंदिर परिसर “भए प्रगट कृपाला दीन दयाला…” के भक्ति गीतों से गूंज उठा। मंदिर के व्यवस्थापक राम किंकर सिंह उर्फ भिखारी सिंह के नेतृत्व में भगवान राम का जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

केटी न्यूज/केसठ।

इसके अलावा रामपुर, केसठ, डिहरा, कतिकनार, दसियांव सहित अन्य गांवों में भी श्रद्धालुओं ने रामनवमी के अवसर पर हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, असुरों के राजा रावण के वध के लिए भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान राम के रूप में सातवां अवतार लिया था। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या के राजा दशरथ के यहां माता कौशल्या के गर्भ से भगवान राम का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष रामनवमी का पर्व मनाया जाता है।इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, धरनीधर सिंह, मुरलीधर सिंह, भानु सिंह, राजीव रंजन सिंह, विवेक जी, शिवेंद्र सिंह, सक्षम सिंह, कान्हा जी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।