केटी न्यूज़/ बलिया
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, और कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।